देशभर में फिर चैंपियन बना धनबाद रेल मंडल

0
48

तीन महीने में 48.71 मिलियन टन माल ढुलाई कर 6777.31 करोड़ रुपए की कमाई

धनबाद । धनबाद रेल मंडल की ओर से वित्तीय वर्ष 2024-25 की पहली तिमाही में अप्रैल से जून तक रिकॉर्ड 48.71 मिलियन टन लदान किया गया। इसमें कोयले का औसत 131.38 रेक की प्रतिदिन लोडिंग की गई। यह पिछले वित्तीय वर्ष 2023-24 के पहली तिमाही में 46.03 मिलियन टन की तुलना में 5.82% अधिक है। माल ढुलाई से धनबाद मंडल को 6777.31 करोड़ रुपए की प्रारंभिक आय प्राप्त हुई है। जो सभी रेल मंडल में धनबाद रेल मंडल अव्वल है। दूसरे स्थान पर बिलासपुर, तीसरे स्थान पर खुर्दा और चौथे नंबर पर चक्रधरपुर रेल मंडल है।
धनबाद रेल मंडल के डीआरएम कमल किशोर सिन्हा ने कहा कि पिछले वित्तीय वर्ष के सामान अवधि की तुलना में 4.86% अधिक है। इस रिकॉर्ड के साथ धनबाद लदान और आय में पूरे भारतीय रेल में पहले स्थान पर रहा। पूर्व मध्य रेल 2024-25 की प्रथम तिमाही में 51.61 मिलियन टन माल लदान कर क्षेत्रीय रेलों में चौथे स्थान पर रहा। इस वित्त वर्ष की पहली तिमाही में गेहूं की 37 रेक और मक्के की 317 रेक लोड की गई। जो पिछले वर्ष के इसी अवधि की तुलना में 109% अधिक है।

रिपोर्ट – राजा गुप्ता

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here