झारखंड मत्स्यजीवी सहयोग समिति महासंघ और राष्ट्रीय निषाद एकता परिषद के प्रतिनिधि मंडल ने टुंडी विधायक से की मुलाकात, दो प्रमुख मांगो के लिए सौपा ज्ञापन,विधायक ने सकारात्मक आश्वासन..

0
24

वेदभारत डेस्क: प्रदेश अध्यक्ष चरण केवट के आह्वान पर आज झारखंड मत्स्यजीवी सहयोग समिति महासंघ और राष्ट्रीय निषाद एकता परिषद झारखंड प्रदेश का एक प्रतिनिधिमंडल टुंडी विधायक मथुरा प्रसाद महतो से मुलाकात की।प्रतिनिधि मंडल ने मछुआ समाज से जुड़े दो प्रमुख मांगों को रखा।जिस पर विधायक ने सकारात्मक पहल करने आश्वासन दिया है।

  1. प्रांत के मछुआरों की बहुत पुरानी मांग को पुरा करते हुए , बिहार की तर्ज पर
    ‘ मछुआ आयोग ” का गठन कराने की कृपा की जाए !
  2. झारखंड प्रांत के मत्स्य विभाग में मछुआरों के लिए तमाम कल्याणकारी योजनाएं चलाएं जा रहे है परंतु मछुआरों की स्थिति आज भी दयनीय बनी हुई है मत्स्य कृषकों में शिक्षा का घोर अभाव है जिसके कारण मछुआरें अपनी समस्याएं सक्षम पदधिकारियों तक नहीं पहुंचा पाते हैं अतः गरीब मछुआरों की दयनीय हालत को ध्यान में रखते हुए झारखंड के प्रत्येक जिले में ‘ मत्स्य शिकायत कोषांग ” खुलवाने की व्यवस्था की जाए ! ताकि मछुआरों के समस्याओं का समाधान हो सके !

विधायकके द्वारा प्रतिनिधि मंडल को आश्वासन दिया गया कि अगले विधानसभा सत्र में इन सवालों को उठाएंगे। यह भी आश्वासन दिए कि झारखंड के मछुआरों के हित में अभिलंब कार्रवाई करने का आग्रह करेंगे।मछुआरों की स्थिति में सुधार हो सके इसके लिए जो भी कदम उठाने होंगे उसके लिए विधायक ने पहल करने का आश्वासन दिया है।

प्रतिनिधिमंडल में विवेक सहानी ,गौर केवट , अशोक निषाद ,मनोज निषाद , प्रेस क्लब कतरास के प्रवक्ता जितेंद्र निषाद उर्फ जीतू, आदी थे।।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here