धनबाद.रणधीर वर्मा स्टेडियम में गणतंत्र दिवस परेड की रिहर्सल..

0
114

धनबाद।जिले के रणधीर वर्मा स्टेडियम आज से गणतंत्र दिवस कार्यक्रम की तैयारी को लेकर परेड की रिहर्सल शुरू हो गई है.जिला पुलिस बल,पारा मलिट्री समेत अन्य प्लाटून रिहर्सल में शामिल है। कोरोना गाइडलाइंस का पालन करते हुए परेड को रिहर्सल कराई गई।

गणतंत्र दिवस के अवसर पर गोल्फ ग्राउंड में आयोजित मुख्य समारोह में विभिन्न विभागों द्वारा आकर्षक झांकियां निकाली जाएगी।

गणतंत्र दिवस के अवसर पर गोल्फ ग्राउंड में आयोजित मुख्य समारोह में अग्रणी जिला प्रबंधक, शिक्षा विभाग, जिला जनसंपर्क कार्यालय, समाज कल्याण, झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी (जेएसएलपीएस), स्वास्थ्य विभाग, टाटा स्टील, उत्पाद विभाग, वन एवं मत्स्य, पुलिस तथा पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल विभाग द्वारा आकर्षक झांकियां निकाली जाएगी।

इसको लेकर आज जिला ग्रामीण विकास अभिकरण (डीआरडीए) के सभागार में सभी विभागों के पदाधिकारियों के साथ बैठक आयोजित कर झांकियां निकालने के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिए जा चुके हैं।

सभी विभाग एक साल के कार्यकाल में विकास कार्यों को केंद्र बिंदु मानकर झांकिया निकालगे।गणतंत्र दिवस समारोह के दौरान लोग 500 शामिल हो सकेंगे।राज्य आपदा विभाग से इस सम्बंध में जिला प्रशासन को निर्देश प्राप्त हो चुका है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here