धनबाद से अवैध कोयले की तस्करी: पश्चिम बंगाल पुलिस ने जब्त किए 32 ट्रक, ड्राइवर और खलासी समेत कई गिरफ्तार..

0
100

अवैध कोयला लोड 32 ट्रको को बंगाल पुलिस ने किया जब्त,धनबाद से चल रही है तस्करी

धनबाद।झारखंड से बड़े पैमाने पर कोयले की तस्करी जारी है।धनबाद जिले के निरसा , गोविंदपुर ,मुग़मा समेत अन्य इलाकों से कोयले की अवैध तस्करी कर ट्रकों के जरिए पश्चिम बंगाल में खपाया जा रहा है।पश्चिम बंगाल पुलिस ने ऐसे 32 ट्रकों को जब्त किया है।उन ट्रकों में सवार ड्राइवर और खलासी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।ट्रकों में लोड कोयले का किसी तरह के कागजात ड्राइवर के द्वारा नही दिखाया गया है।

एडीसीपी क्षेत्र के कुल्टी थाना की चौरंगी फाड़ी एवं सालानपुर थाना पुलिस ने धनबाद से चलकर आ रही 32 ट्रकों को जब्त किया है।जिसमे अवैध कोयला लोड था। आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट डीसी (वेस्ट) अभिषेक मोदी ने बताया कि झारखंड क्षेत्र से बंगाल में हो रही कोयले की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 32 ट्रकों को अवैध कोयला लोड जब्त किया गया है।इसके साथ ही ड्राइवर और खलासी को भी गिरफ्तार किया गया है।जब्त किए गए ट्रक धनबाद के निरसा , गोविंदपुर ,मुग़मा समेत अन्य इलाकों से भेजे जा रहे थे।

बंगाल पुलिस लगातार कोयला तस्करी खिलाफ कार्रवाई कर रही है।बंगाल पुलिस अब पूरे मामले की तह तक पहुंचने के लिए झारखंड का भी रुख कर सकती है।

इधर धनबाद पुलिस के द्वारा भी अवैध कोयले को लेकर छापेमारी की जा रही है।लेकिन फिर भी कोयले के अवैध कारोबार पर अंकुश नही लग पा रहा है

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here