कार्यकारी अध्यक्ष रवीन्द्र वर्मा और जोनल को-ऑर्डिनेटर सुल्तान अहमद किए गए सम्मानित
धनबाद। झारखण्ड सरकार के स्वास्थ्य मंत्री श्री बन्ना गुप्ता जी के द्वारा जमशेदपुर के रीगल मैदान में आयोजित कांग्रेस कार्यकर्ता मिलान सह सम्मान समारोह में धनबाद जिला कांग्रेस कमिटी के कार्यकारी अध्यक्ष रवीन्द्र वर्मा और जोनल को-ऑर्डिनेटर सुल्तान अहमद सहित दर्जनों बूथ स्तरीय कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया गया। इस मौके पर मुख्य रूप से झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री राजेश ठाकुर जी, कार्यकारी अध्यक्ष श्री बंधु तिर्की जी, पूर्व मुख्यमंत्री श्री मधु कोड़ा जी, जोनल को-ऑर्डिनेटर श्री अशोक चौधरी जी, प्रदेश प्रतिनिधिशमशेर आलम जी, व्यापार एवं उद्योग प्रकोष्ठ के अध्यक्ष श्री प्रभात सुरोलिया जी, अल्पसंख्यक जिला अध्यक्ष जाहिर अंसारी जी, बाघमारा प्रखंड अध्यक्ष शहजाद हुसैन, झरिया प्रखंड अध्यक्ष इम्तियाज अली जी सहित जमशेदपुर, राँची एवं धनबाद के हजारो कार्यकर्ता शामिल हुवे।