श्री कृष्ण जन्माष्टमी के उपलक्ष्य में छठीयारी कार्यक्रम में शामिल हुई भाजपा नेत्री रागिनी सिंह,मंदिर के जीर्णोद्धार में मदद का दिया आश्वासन

0
121

धनबाद।झरिया के बरारी में बुधवार को श्री नाथ रामायण मंडली के द्वारा श्री कृष्ण जन्माष्टमी के उपलक्ष्य में छठीयारी कार्यक्रम का आयोजन किया गया।जिसका नेतृत्व सौरभ पांडेय द्वारा किया गया।भाजपा प्रदेश कार्य समिति की सदस्य रागिनी सिंह कार्यक्रम में अपने समर्थकों के शामिल हुई।जहाँ मंडली के द्वारा उनका भव्य स्वागत अभिनन्दन किया गया।मंदिर प्रांगण में रागिनी सिंह ने पूजा अर्चना की।मंडली के सदस्यों ने मंदिर जीर्णोद्धार के लिए रागिनी सिंह से सहायता देने का आग्रह किया।रागिनी सिंह ने भी मंदिर के जीर्णोद्धार में खर्च होने वाली राशि का यथा संभव मदद देने का आश्वासन दिया है।इस दौरान सैंकड़ों की संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here