सीकेडब्लू साइडिंग में मजदूरों को BCCL दे रोजगार, वरना होगी आरपार की लड़ाई-रागिनी सिंह

0
21
प्रबंधन को चेतावनी देती रागिनी सिंह

सीकेडब्लू साइडिंग में मजदूरों को BCCL दे रोजगार, वरना होगी आरपार की लड़ाई-रागिनी सिंह

धनबाद।सीकेडब्लू साइडिंग के 246 मजदूरों के रोजगार को लेकर रविवार को कुइयां लोडिंग पॉइंट पर संयुक्त मोर्चा के बैनर तले एक महत्वपूर्ण सभा का आयोजन हुआ।भाजपा नेत्री सह जनता मजदूर संघ की संयुक्त महामंत्री रागिनी सिंह सभा सम्मिलित हुई। महिला मजदूर सदस्यों द्वारा उनका माला पहनाकर स्वागत अभिनंदन किया गया।

इस दौरान श्रीमती सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि जैसा कि संयुक्त मोर्चा के सभी सम्मानित नेताओं द्वारा लगातार 2 महीने से मजदूरों की हक की लड़ाई लड़ी जा रही है। बीसीसीएल मैनेजमेंट से लगातार बैठक की गई। वार्ता में मैनेजमेंट द्वारा सकारात्मक आश्वासन भी दिया गया। लेकिन मैनेजमेंट ने अब मामले को टाल मटोल करना शुरू कर दिया है। मजदूरों के सामने भूखमरी की स्थिति बन गई है। प्रबंधन द्वारा उनका पूर्व के वेतन का भी भुगतान नहीं किया जा रहा है। लेकिन इस तरह से प्रबंधन की मनमानी हम नही चलने देंगे। अगर प्रबंधन से हमारी आगे की वार्ता सफल होती है तो सभी मजदूर भाई बहन को उनका हक मिल जाएगा। लेकिन अगर प्रबंधन नही माना तो हमारी लड़ाई और भी सुदृढ़ तरीके से लड़ी जाएगी। फिर चाहे वो प्यार से हो या तकरार से। उन्होंने कहा कि सभी मजदूर भाइयों बहनों को सभी मजदूर भाइयों बहनों को आश्वस्त करती हूं कि जब तक मजदूर को उनका हक नहीं मिल जाता, रोजगार नहीं मिल जाता तब तक हमारी लड़ाई और भी मजबूत तरीके से जारी रहेगी। इस दौरान मासस नेता पूर्व निरसा विधायक शअरूप चटर्जी ने अपने संबोधन में कहा कि सीएमडी के साथ हुई जेबीसीआई की बैठक में हुई वार्ता में दो-तीन दिनों का समय मांगा गया है। यदि शुक्रवार तक प्रबंधन द्वारा इस पर कोई निर्णय मजदूर हक में नहीं आता तो हम अपनी रणनीति के अनुसार एरिया 9 और एरिया 10 का चक्का जाम करेंगे। इस मौके पर सुरेश कुमार गुप्ता , बिंदा पासवान , संजय यादव, सेलो पासवान , राजाराम पासवान , रवि कांत पासवान, राजेंद्र पासवान, उमेश यादव , अभिषेक पांडे , शिव कुमार सिंह , शैलेंद्र सिंह , रुद्र प्रताप के अलावा संयुक्त मोर्चा के कई अन्य गणमान्य सदस्य मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here