भाजपा नेत्री रागिनी सिंह राज्यपाल से मिली,सांसद पीएन सिंह भी रहे साथ,झरिया में बीते दिन हुए खूनी संघर्ष और भाजपा समर्थक पर फायरिंग मामले में भाजपा नेत्री ने राज्यपाल को सौपा ज्ञापन
धनबाद दौरे पर पहुचे झारखण्ड़ राज्यपाल रमेश बैस से भाजपा भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य श्रीमती रागिनी सिंह धनबाद स्थित सर्किट हाउस में मिली।इस दौरान धनबाद सांसद पीएन सिंह भी साथ रहे।बीते दिन झरिया में कांग्रेस के समर्थकों के द्वारा गोलीबारी बमबाजी की घटना 15 दिन पूर्व झरिया विधायक पूर्णिमा नीरज सिंह के देवर एकलव्य सिंह के द्वारा भाजपा समर्थक अविनाश सिंह पर गोली चला हत्या करने का प्रयास के बाद एफआईआर होने बावजूद गिरफ्तारी नहीं किए जाने समेत अपराधिक घटनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी।वही सिंदरी डीएसपी के संरक्षण में बढ़ते हुए अपराध को लेकर उनके तबादले की मांग कर उन्हे ज्ञापन सौंपा। जिस पर राज्यपाल द्वारा धनबाद जिला प्रशासन को जल्द से जल्द मामले में उच्च स्तरीय कार्यवाही करते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी का निर्देश दिया।
परिसदन में झरिया की घटना को लेकर परिसदन में डीसी संदीप सिंह,एसएसपी संजीव सिंह से घटना के जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई करने का आग्रह की।एसएसपी ने उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया।
भाजपा नेत्री रागिनी सिंह ने कहा कि महामहिम राज्यपाल द्वारा जिला प्रशासन को निर्देश दिया गया है अगर जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होती है तो वह जल्द ही इस बारे में महामहिम से दोबारा मिलेंगी।
बाइट — रागिनी सिंह(भाजपा नेत्री)