दोस्त को बचाने में डूबा 13 साल का उत्सव,BJP नेत्री की पहल पर पोखरिया से निकाला गया छात्र का शव, रागिनी सिंह ने जताया दुःख

0
24

धनबाद: तीसरा थाना क्षेत्र अंतर्गत गोलकडीह रानी सती कॉलोनी निवासी राजकुमार सिंह के 13 वर्षीय पुत्र उत्सव कुमार नहाने के क्रम में सुबह गोलकडीह स्थित टू सिम पोखरिया में डूब गया। जहा स्थानीय लोगों के द्वारा अपने स्तर से काफी खोजबीन की गई। मौके पर भाजपा प्रदेश कार्य समिति के सदस्य रागिनी सिंह भी पहुंची। रागिनी सिंह के द्वारा गोताखोरों की टीम को मंगवाया गया।जिसके बाद कड़ी मशक्कत के बाद शव को बाहर निकाला गया है।

ल उत्सव चार लड़कों के साथ स्नान करने गया था। जहा उसमें से एक लड़का डूब रहा था ।जिसे बचाने के लिए उत्सव पानी में कूदा वह लड़का तो बच गया। लेकिन उत्सव उक्त पोखरिया में डूब गया। जिसकी सूचना पाकर आसपास के लोग और तीसरा पुलिस मौके पर पहुंचे।उत्सव कुमार अस्टम का छात्र बताया जाता है। और उसकी एक बहन भी है।

वही घटना की सूचना मिलने पर भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रागिनी सिंह घटना स्थल पर पहुंची। धनबाद उपायुक्त को दूरभाष पर संपर्क कर मामले की जानकारी दी। वही उत्सव को ढूंढने को लेकर गोताखोर उपलब्ध कराने की बात कही लेकिन सरकारी व्यवस्था न होने के कारण रागिनी सिंह ने स्वयं मद से अपने सहयोगियों की मदद गोताखोरों से संपर्क कर जल्द से जल्द घटनास्थल पर आने की बात कही। वही मनसा पूजा कर रहे गोताखोर श रागिनी सिंह के कहे अनुसार उपवास में रहने के बावजूद उनके आग्रह पर घटना स्थल पर पहुंच गए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here