धनबाद में 3 दिवसीय मिनी रोजगार मेला की शुरुआत,10 हजार युवाओं को नौकरी देने का लक्ष्य

0
100

धनबाद। झारखंड सरकार की श्रम नियोजन प्रशिक्षण एवं कौशल विभाग के द्वारा जिले में तीन दिवसीय मिनी रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है जिले के बरटांड़ स्थित अवर प्रादेशिक नियोजनालय परिसर में आज से रोजगार मेला की शुरुआत की गई है । मंगलवार और बुधवार को भी रोजगार मेले का आयोजन जारी रहेगा । मंगलवार और बुधवार को दूसरी जगह आयोजित की गई है ।मंगलवार 22 अगस्त को कुमारधूबी नियोजनालय सह मॉडल कैरियर सेंटर में रोजगार मेले का आयोजन किया जाना है। वहीं बुधवार को सिंदरी नियोजनालय में रोजगार मेले का आयोजन होना है । इस रोजगार मेले तीनों तीन मिलकर कुल 10 हजार 251 वैकेंसी विभिन्न पदों पर देने की घोषणा की गई है।जिसमे अवर प्रादेशिक नियोजनालय में कुल 3472 वैकेंसी है।जबकि कुमारधूबी में 3408 और सिंदरी नियोजनालय में 3371 वैकेंसी शामिल है।

बरटांड़ स्थित अवर प्रादेशिक नियोजनालय में कुल 3472 वैकेंसी है।जिसमे सैकड़ों अभ्यर्थियों की हुजूम आज देखने को मिली।सभी के द्वारा आज अपने दस्तावेज के जमा कारण गए हैं कंपनियों के द्वारा उनके आवेदन की शॉर्ट लिस्टिंग कर की जाएगी

नियोजनालय पदाधिकारी आनंद कुमार ने बताया कि रोजगार मेले में स्थानीय कंपनियों को प्राथमिकता दी गई है। स्थानीयता के आधार पर युवाओं को नौकरी देने का काम किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि कुछ कंपनियां आज युवाओं को सेलेक्ट कर उनका ऑफर लेटर रिलीज कर दिया जाएगा।कुछ कंपनियां शॉर्टलिस्ट कर अपने हेड क्वार्टर बुला कर उन्हें ऑफर लेटर प्रदान करने का काम करेगी। हेड क्वार्टर में इंटरव्यू के बाद उनका सिलेक्शन कर दिया जाएगा। युवाओं को उनकी शिक्षा के आधार पर ही रोजगार सृजन करने की व्यवस्था की गई है।

उन्होंने बताया कि 75% स्थानीय युवाओं को रोजगार देने के संबंध में प्रतिष्ठानों में जागरूकता फैलाई गई है । जागरूकता के तहत उन प्रतिष्ठानों का निबंधन भी कराया गया है। कंपनियों को यह बताया गया है कि उन्हें काम के लिए एक बेहतर कैंडिडेट रोजगार मेला के माध्यम से उपलब्ध कराया जाएगा। रोजगार मेला में शामिल होने के लिए कंपनियों को किसी तरह की भी राशि का भुगतान नहीं किया जाना है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here