BBMKU से बीएड में फेल छात्रों का आमरण अनशन, 60फीसदी अंको के साथ पास करने की मांग

0
133

धनबाद। बीएड सेमेस्टर वन और सेमेस्टर टू में प्रमोट और फेल हुए छात्र बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल यूनिवर्सिटी के मुख्य गेट के समक्ष आमरण अनशन पर बैठ गए हैं। छात्रों ने विश्वविद्यालय प्रबंधन से 60 फ़ीसदी अंकों के साथ पास करने की मांग की है। छात्रों के मुताबिक 27 सौ में से करीब 14 सौ से छात्र फेल हो चुके हैं। आमरण अनशन पर बैठे छात्रों ने इसके लिए विश्वविद्यालय प्रबंधन को जिम्मेदार ठहराया है।

आमरण अनशन पर बैठी छात्रा प्रतिभा का कहना है कि वोकेशनल कोर्स में काफी बच्चे फेल हुए हैं। वोकेशनल कोर्स में इतने बच्चों को फेल नहीं किया जाता है। एक सेमेस्टर की परीक्षा 6 महीने में होती है। लेकिन महज 3 महीने में ही एक सेमेस्टर की परीक्षा ली गई है। सभी कॉलेजों में पढ़ाई रेगुलर चल रही है। छात्र भी कॉलेजों में रेगुलर अध्ययन कर रहे हैं। परीक्षा में पूछे गए प्रश्नों का भी जवाब सही-सही छात्रों ने दिया था। जितने भी छात्रों को प्रमोट या फेल किया गया है। उन सभी छात्रों को 60 फ़ीसदी अंक के साथ पास करने की मांग आमरण अनशन पर बैठे छात्रों ने की है।

छात्रों का कहना है कि विश्वविद्यालय प्रबंधन उनके साथ दुर्व्यवहार कर रही है। पिछले 2 सालों में विश्वविद्यालय की तरफ से काफी अच्छा रिजल्ट दिया गया था। लेकिन इस बार का रिजल्ट अच्छा नहीं है। जिस कारण हमें कठिनाई हो रही है। छात्र नसीम ने कहा कि विश्वविद्यालय के वीसी हमारे ऊपर अत्याचार कर रहे हैं। हमारे मनोबल को तोड़ने का काम किया जा रहा है। जितने भी छात्र प्रमोट और फेल हुए हैं। उन सभी छात्रों को पास करने की मांग

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here