धनबाद । सोमवार को झरिया के भागा मोड़ स्थित श्री नाग देवी मंदिर, भागा धाम आयोजित 31 वां श्री नाग पंचमी महोत्सव का आयोजन किया गया।पूजा अर्चना और पूर्णाहुति कार्यक्रम में झरिया विधायक पूर्णिमा नीरज सिंह है। इस दौरान विधायक ने मंदिर प्रांगण में पूजा अर्चना की। झरिया और प्रदेश वासियों के सदैव आनंदित, स्वस्थ और सुखी रहने की कामना की।
उन्होंने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि पिछले कई सालों से कार्यक्रम में भाग लेने की कोशिश कर रही थी। लेकिन इस मंदिर में किसी कारणवश नहीं पहुंच पा रही थी। आज पहुंची हूं। उन्होंने कहा कि जब ईश्वर का बुलावा आता है। तभी लोग उनके दर्शन कर पाते हैं। कुछ ऐसा भी मेरे साथ हुआ है। आज मैं अपने आप को सौभाग्यशाली मानती हूं कि ईश्वर ने मुझे यहां तक लाया है।
उन्होंने झरिया को विकास के रास्ते पर आगे ले जाने के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। इसके साथ ही झारखंड औरपूरे झरिया वासियों को सुख समृद्धि के साथ जीवन यापन करें उनके द्वारा प्रार्थना की गई है।
मौके पर राजकुमार अग्रवाल, लल्ला बंसल, सूरज सिंह, महेश शर्मा, आसिफ खान, दीपक शर्मा आदि मौजूद थे।