विस्थापित के शव के साथ एमपीएल गेट के समक्ष प्रदर्शन, आश्रित को मुआवजा और नियोजन देने की मांग

0
119

धनबाद।निरसा विधानसभा के एमपीएल ओपी क्षेत्र अंतर्गत डोमभुई निवासी विजय किस्कू की बीते मंगलवार को अस्वस्थ रहने के कारण मौत हो गयी थी। मृतक मैथन पॉवर लिमिटेड (एमपीएल ) में विस्थापित के रूप में इलेक्ट्रिकल विभाग में कार्यरत था। मृतक के शव को ग्रामीण एमपीएल मुख्य द्वार के समक्ष रखकर विरोध प्रदर्शन कर रहे है। साथ ही ग्रामीणों ने एमपीएल प्रबंधन के विरुद्ध जमकर नारेबाजी भी की। ग्रामीणों की मांग है कि मृतक के परिजनों को नियोजन दिया जाए एवं उचित मुआवजा दिया जाए। एमपीएल प्रबंधन जबतक मुआवजा एवं नियोजन नहीं देगा तबतक विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here