धनबाद में छात्राओं ने थाना में मनाई रक्षा बंधन, पुलिस जवानों की कलाई पर बांधी राखी

0
101

धनबाद ।तोपचांची थाना में नेशनल पब्लिक स्कूल के छात्राओं ने पुलिस जवानों के कलाई में राखी बांध कर रक्षाबंधन का पवित्र त्यौहार को मनाया. तोपचांची थाना प्रभारी जयराम प्रसाद व अन्य जवानों ने छात्राओं को मिठाई खिलाते हुए उनकी रक्षा करने का वचन दिया.

हम त्योहार या उत्सव हर्ष और उल्लास के साथ मनाते हैं। लेकिन पुलिस हमारी सुरक्षा के लिए सड़को और चौक चौराहों पर जगह जगह मुस्तैदी के साथ अपनी ड्यूटी निभाने में जुटी रहती हैं।ताकि हमारी सुरक्षा सुनिश्चित करा सके। पर्व त्यौहार पर हमारी सुरक्षा में लगे पुलिस जवानों और अधिकारियों को स्कूली छात्रों ने राखी बांधकर उनकी लंबी आयु की कामना की। तोपचांची थाना में आज रक्षा बंधन का पर्व मनाया जाय।निजी स्कूल की छात्राओं ने पुलिस जवान और पदाधिकारियों को उनकी कलाइयों पर राखी बांधी।

स्कूली छात्राओं ने कहा कि देश के सैनिक व पुलिस जवान निरंतर अपनी ड्यूटी पर तैनात रहते हैं। ताकि हम त्योहार और उत्सव सुरक्षित तरीके से मना सके। पुलिस त्यौहारों में भी अपने परिवार से दूर रहते हैं।देश की सेवा में लगे पुलिस की कलाई सुनी ना रहे। इसलिए राखी बांध कर रक्षाबंधन का पवित्र त्यौहार मनाया गया. पुलिस की रक्षा ईश्वर करें।ताकि वह वह आम लोगों की रक्षा कर सके आम लोगों के साथ-साथ हम बाहर निकलने वाली छात्राओं की रक्षा भी पुलिस करें छात्राएं सड़क पर निकले तो उन्हें किसी तरह की परेशानियों का सामना न करना पड़े

वही तो चाचा थाना प्रभारी ने कहा कि छात्राओं के द्वारा पुलिस के अधिकारियों और जवानों को राखी बांधी गई है। राखी के साथ रक्षा बंधन त्योहार पर हमने वचन दिया है कि उनकी और आम लोगों की सुरक्षा के प्रति हम सदैव तत्पर रहेंगे।

बाइट जय राम प्रसाद, इंस्पेक्टर,

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here