राष्ट्रीय सागर के धनबाद ब्यूरो चीफ एवं प्रेस क्लब कतरास के संरक्षक विमल चक्रवर्ती का निधन, पत्रकारों में शोक की लहर

0
121

धनबाद।राष्ट्रीय सागर के धनबाद ब्यूरो चीफ एवं प्रेस क्लब कतरास के संरक्षक विमल चक्रवर्ती का निधन हो गया है.13 दिन पहले डिनोब्ली स्कूल के पास से मोटरसाइकिल से जा रहे चक्रवर्ती को अज्ञात वाहन द्वारा ठोकर मार दिया गया जिसके बाद धनबाद के चक्रवर्ती नर्सिंग होम में ईलाज चल रहा था.उन्हें कंधे में चोट‌‌ लगी थी और उम्मीद थी कि वे जल्द ठीक हो जाएंगे लेकिन शूगर के कारण घाव से इंफेक्शन बढ़ गया और आज उनका देहांत हो गया.पत्रकार साथियों द्वारा वाहन मालिक का पता लगाया गया है जल्द ही थाने में मामला दर्ज कराया जाएगा ताकि पत्रकार साथी के आश्रित को मुआवजा दिलवाया जा सके.
इस दुखद समाचार से धनबाद के पत्रकारों में काफी रोष व्याप्त हो गया है.प्रेस क्लब कतरास के सदस्यों ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन‌ रखा.
इधर मामले की जानकारी मिलते ही AISMJWA ऐसोसिएशन के राष्ट्रीय महासचिव प्रीतम भाटिया,प्रदेश प्रभारी गणेश मिश्रा,सह प्रभारी शंकर गुप्ता और प्रदेश अध्यक्ष शैलेंद्र जायसवाल बंटी ने प्रेस क्लब के सदस्यों से वार्ता कर मामले पर गंभीरता से विचार कर हरसंभव मदद की बात कही है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here