धनबाद: सरायढेला में बस ने साइकिल सवार को मारी टक्कर, गंभीर अवस्था में अस्पताल में भर्ती

0
118

धनबाद। सरायढेला थाना क्षेत्र के हीरक रोड स्थित रगीनी भिठा मोड़ के समीप एक बस ने साइकिल सवार को टक्कर मार दी है। इस घटना में साइकिल सवार गंभीर रूप से घायल हो गया है। जख्मी अवस्था में साइकिल सवार को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सुगियाडीह के स्थानीय लोगों ने पहल करते हुए घायल हुए व्यक्ति को फौरन एंबुलेंस के माध्यम से अस्पताल में भर्ती करवाया। घायल व्यक्ति की हालत गंभीर बताई जा रही है।घायल व्यक्ति साइकिल के पीछे करियर में डिश एंटीना लिए हुए था। समाचार लिखे जाने तक व्यक्ति की पहचान नहीं हो सकी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here