धनबाद:घर में रंग रोगन का काम रहे मजदूर की मौत, पुलिस जांच में जुटी

0
110

धनबाद:सदर थाना क्षेत्र के हीरापुर भिस्तीपाड़ा के रहने वाले जनार्दन साव के घर में रंग रोगन का काम चल रहा था। झरिया से रहने वाले राजेश के द्वारा घर की रंग रोगन की जा रही थी। रविवार को टेबल पर चढ़कर ऊपर की दीवार की रंगाई कर रहा था। इस दौरान वह बिजली की तार की चपेट में आ गया। दीवार पर लगी तार में बिजली प्रवाहित थी। घर की रंगाई करने के दौरान उसकी ब्रश भीगी हुई थी। जिस कारण उसे बिजली का एक जोरदार झटका लगा। बिजली का झटका लगने के बाद वह टेबल से नीचे गिर गया।जिस कारण उसका सिर बुरी तरह से जख्मी हो गया। इसके बाद घर के मालिक जनार्दन साव ने उसे आनन फानन में एसएनएमएमसीएच अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here