जेपी आंदोलन के 50 वर्ष पूरा होने पर स्वर्ण जयंती वर्ष मनाने का निर्णय

0
111

धनबाद।कतरास : 1974 के जेपी आंदोलन के 50 वर्ष पूरा होने पर स्वर्ण जयंती वर्ष मनाने का निर्णय लिया गया है. इसे लेकर रविवार 24 सितंबर को बियाडा के पूर्व चेयरमेन विजय कुमार झा के रानी बाजार स्थित आवास पर एक बैठक हुई. बैठक में जेपी आंदोलन में सक्रिय भूमिका निभाने वाले कई आंदोलनकारियों ने हिस्सा लिया.
विचार विमर्श के दौरान धूमधाम से स्वर्ण जयंती वर्ष मनाने का निर्णय लिया गया. बैठक की अध्यक्षता कर रहे विजय झा ने बताया कि 18 मार्च 2024 और 5 जून 2024 को सम्पूर्ण क्रांति दिवस के मौके पर व्यवस्थागत खामियां को दूर करने के लिए सरकार तक अपनी बात पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा. उन्होंने कहा कि 1974 का आंदोलन व्यवस्था के ख़िलाफ़ था. कहा कि सम्पूर्ण क्रांति का लक्ष्य आज भी अधूरा है. पत्रकारों से बात करते हुए विजय झा ने जनप्रतिनिधियों का एक से अधिक पेंशन समाप्त होने की वकालत की. कहा कि करोड़पति जनप्रतिनिधियों की सुरक्षा मे आनेवाला खर्च प्रत्याशी को वहन करना चाहिए.
बैठक का संचालन लाल वर्मा व धन्यवाद ज्ञापन अरविंद सिन्हा ने किया. बैठक में मुख्य रूप से सुखलाल पसारी, शैलेंद्र सिंह, हरि प्रसाद अग्रवाल, कृष्ण बल्लभ सहाय, गौतम मंडल, श्यामा नन्दन लाल त्यागी, प्रमोद कुमार झा, राजेश सिंह, सरोज कुमार महतो, जय प्रकाश सिंह, विरेंद्र ठाकुर, नीरज कुमार सिन्हा, रामनाथ श्रीवास्तव, तुरसा वेसरा, दिनेश आजाद, उमेश त्रृषि, राकेश बल्लभ सहाय, आनन्द कुमार सिन्हा व अन्य शामिल थे.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here