धनबाद। टुंडी के मनियाडीह में बस्तीकुल्ही निवासी पूर्व उप मुखिया शुकर मुर्मू के घर डाका डालने वाले 6 डकैत को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। 24 जून की रात्रि करीब 12:30 बजे मनियाडीह थानान्तर्गत ग्राम बस्तीकुल्ही निवासी शुकर मुर्मू के घर अज्ञात 05-06 अपराधकर्मियों ने हथियारों का भय दिखाकर शुकर मुर्मू के घर से कीमती जेवरात और रुपए लूटपाट किया था।इस संबंध में मनियाडीह थाना काण्ड सं0-13/24. दिनांक-25.06.2024, धारा-395 भा०द०वि० के तहत एफआईआर दर्ज किया गया। घटना के उद्भेदन हेतु वरीय पुलिस अधीक्षक, धनबाद के निर्देश के आलोक में गठित टीम के नेतृत्वकर्ता संदीप कुमार गुप्ता पुलिस उपाधीक्षक, मु०-द्वितीय धनबाद, साजिद हुसैन पु०नि० टुण्डी अंचल, शिव कुमार मनिमातीम थाना प्रभारी पु०अ०नि० अजय कुमार सिंह सह अनुसंधानकर्ता, पु०अ०नि० संजय कुमार कुशवाहा, पु०अ०नि० जगदीश टोप्पो, स०अ०नि० धर्मनाथ सिंह, आ0-801 संजीत राम, आ0-650 सतीश कुमार एवं टीम के सशस्त्र बलों के सहयोग से कांड में संदिग्ध अपराधकर्मियों की विधिवत छापामारी करते हुए 06 अपराधकर्मियों को हिरासत में लिया गया। जिसमें एक अपराधकर्मी प्रकाश कर्मकार के विरूद्ध पूर्व में भी अपराधिक इतिहास पाया गया है। अपराधकर्मी द्वारा बयान के आधार पर डकैती के दौरान लूटपाट किये गये सामानों को बरामद कराया गया। लूटे गये सामान के साथ कांड में उपयोग में लाये गये मोटरसाइकिल को बरामद किया गया। इसके अलावा सोने का एक छोटा लॉकेट, सोने का एक जोड़ा कान की बाली, 3 सोने का एक बड़ा लॉकेट,सोने का एक नाक की नथुनी,चांदी का एक जोड़ा पायल, चांदी का एक चन्द्रहार,चांदी का एक चेन, चांदी का एक कड़ी, चांदी की एक चुड़ी, 10 जोड़ी पायल, एक मोटरसाइकिल, डकैती में लूटा हुआ मोबाइल, गिरफ्तार अभियुक्तों के पास से 04 स्मार्ट फोन जब्त किया गया। गिरफ्तार डकैतों में विनोद कुमार सेन, उम्र 26 वर्ष पिता मोहन प्रसाद सेन, सा०-बस्तीकुल्ही, थाना मनियाडीह, प्रकाश कर्मकार, उम्र-29 वर्ष पिता-बाबूलाल कर्मकार, सा०-आमबगान बस्ती, सूरज भुईया, उम्र 26 वर्ष, पिता-स्व० कैलाश भुईया, सा0-07 नम्बर तेतुलिया, दोनों
थाना मधुबन (धर्माबाँध ओ०पी०), हराधन साव उर्फ गोपी, उम्र 40 वर्ष, पिता स्व० सूरज साव, सा०-लालधोवडा, 01 नम्बर छाताबाद, थाना कतरास, सोचिन्तर बर्मन, उम्र 55 वर्ष, पिता स्व० रामदेव वर्मन, सा0-10 नम्बर छाताबाद, थाना कतरास पांचों जिला धनबाद और रूपेश कुमार सेन, उम्र 24 वर्ष, पिता नरेश सेन, सा० खवासटॉड, थाना हरलाडीह ओ०पी०, जिला गिरिडीह शामिल है।
रिपोर्ट – राजा गुप्ता