शक्तिपुंज और मेमू से गिरकर दो यात्री घायल

0
22

धनबाद। धनबाद और मतारी स्टेशन के पास गिरकर दो यात्री घायल हो गए। दोनों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आरपीएफ के अनुसार गाड़ी संख्या 11448 अप धनबाद स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या 07 पर समय 17.21 बजे आई और समय 17.43 बजे खुलकर गंतव्य के लिए प्रस्थान कर गई। इसी दौरान चढ़ने के क्रम में एक व्यक्ति आदित्य साव उम्र 20 वर्ष हाली शहर जिला नैहट्टी (पश्चिम बंगाल) गिरकर घायल हो गया। पीड़ित व्यक्ति के रिलेटिव झरिया के विनीत साव को सूचना दिया गया। फिर रेलवे हॉस्पिटल धनबाद के डॉक्टर सुशील कुमार शर्मा पहुंचे। प्राथमिक उपचार के बाद एसएनएमएमसीएच रेफर किया गया। वहीं दूसरी ओर आसनसोल-गया मेमू से एक व्यक्ति मतारी स्टेशन के पास किमी सं 292/14 पर गिरकर घायल हो गया। उसे भी SNMMCH में भर्ती किया गया है। घायल व्यक्ती ने अपना नाम महेश भुईयां, पिता-रामा भुईयां, पता-केंदुआ, थाना-पुटकी, जिला-धनबाद बताया है।

रिपोर्ट – राजा गुप्ता

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here