पूर्व विधायक माता कुंती देवी ने संभाली कमान, धनबाद के वार्डों में जनसंपर्क कर संजीव सिंह के लिए मांगा समर्थन

0
8

धनबाद।नगर निगम चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मी तेज हो गई है। गुरुवार को झरिया की पूर्व विधायक कुंती देवी ने अपने सुपुत्र, पूर्व विधायक एवं मेयर प्रत्याशी संजीव सिंह के समर्थन में धनबाद नगर निगम क्षेत्र के विभिन्न वार्डों में सघन जनसंपर्क अभियान चलाया।

इस दौरान माता कुंती देवी ने घर-घर जाकर लोगों से मुलाकात की और संजीव सिंह के पक्ष में मतदान करने की अपील की। कई जगहों पर स्थानीय नागरिकों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया तथा संजीव सिंह के प्रति अपना समर्थन और आशीर्वाद व्यक्त किया।

जनसंपर्क के दौरान कुंती देवी ने कहा कि संजीव सिंह ने अपने राजनीतिक जीवन में हमेशा क्षेत्र के विकास, पारदर्शिता और जनहित को प्राथमिकता दी है। उन्होंने भरोसा जताया कि धनबाद की जागरूक जनता विकास की निरंतरता बनाए रखने के लिए संजीव सिंह को भारी मतों से विजयी बनाएगी।

अभियान के दौरान समर्थकों में खासा उत्साह देखने को मिला। कई वार्डों में कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर विजय का संकल्प दोहराया। नगर निगम चुनाव के मद्देनजर यह जनसंपर्क अभियान संजीव सिंह के पक्ष में बढ़ते जनसमर्थन और चुनावी सक्रियता का स्पष्ट संकेत माना जा रहा है।