झारखंड छात्र मोर्चा कमिटी का गठन ,शहर पर विशेष जोर

0
31

धनबाद।सर्किट हाउस में झारखंड छात्र मोर्चा की बैठक आयोजित की गई। जिसमें छात्र अध्यक्ष आशीष सिंह के नेतृत्व में कमिटी गठन किया गया।

वहीं झारखंड छात्र मोर्चा के मीडिया प्रभारी अजीत कुमार महतो ने बताया कि झारखंड छात्र मोर्चा शहरी क्षेत्र के लिए काफी कमजोर साबित हो रही है।जिसको लेकर आज जिला परिषद में झारखंड छात्र मोर्चा के द्वारा बैठक कर कमेटी गठन किया गया।जिसमें 25 लोगों को पद के साथ जिम्मेदारी दी गई है। शहरी क्षेत्रों में झारखंड छात्र मोर्चा पूरी तरह से मजबूती के साथ एकजुट होंगे। जिस तरह से टुंडी विधानसभा क्षेत्र में झारखंड छात्र मोर्चा मजबूत है। उसी तरह धनबाद के अन्य विधानसभा में झारखंड छात्र मोर्चा मजबूती के साथ जुड़ेंगे और आने वाले चुनाव पर भी झारखंड छात्र मोर्चा समर्थन करेंगे पार्टी के नेतृत्व में झारखंड छात्र मोर्चा काम करने के लिए तैयार है। इस बैठक में छात्र संघ के उपाध्यक्ष प्रमोद कुमार रवानी, फरजान खान, कुश कुमार महतो, टिंकू रजवार तथा प्रवक्ता अजीत कुमार महतो सोशल मीडिया प्रभारी गोपीनाथ महतो पीजी संयोजक रवि भूषण पासवान संगठन सचिव मनोज कुमार महतो सह सचिव महेंद्र, जितेन कुमार, मोहित कुमार तथा अभिषेक पासवान कार्यकारिणी सदस्य में बिट्टू, चंदन, गणेश, देवेंद्र, विकास, सुभाष कुमार को मनोनीत किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here