शहीद मनींद्र नाथ मंडल मेमोरियल सोशल एंड चैरिटेबल ट्रस्ट सरायढेला ने मंगलवार को मनींद्र नाथ मंडल की जयंती मनायी। शहीद मनींद्र नाथ मंडल की धर्मपत्नी रेखा मण्डल ने सर्वप्रथम शहीद की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित की।
जयंती के अवसर पर पूर्व मंत्री मन्नान मल्लिक, पूर्व मंत्री जलेश्वर महतो , शहर के कई प्रबुद्ध लोग श्रद्धासुमन अर्पित करने पहुँचे थे। मनींद्र नाथ मंडल झारखंड अलग राज्य आंदोलन के अग्रणी नेता थे। उन्होंने विस्थापितों के हक लिए लड़ाई लड़ी। रेखा मण्डल ने कहा कि मनींद्र नाथ मंडल सदैव किसान मजदूरों के हक अधिकार की लड़ाई लड़ते रहे। बीसीसीएल ईसीएल , सीसीएल में मजदूरों की आवाज बने। एक समय ऐसा भी आया जब उन्होंने संघर्षो पर चलकर एक ही दिन में 700 लोगो को नौकरी दिलवायी।