चार बच्चों की माँ के प्यार में पागल ,गांव वालों ने युवक से महिला की भराई मांग…

0
28

बिहार।खगड़िया में प्रेमी प्रेमिका की इश्कबाजी के बाद हुई शादी इन दिनों चर्चा विषय बना हुआ है।चर्चा होना भी लाजिमी है।क्योंकि प्रेमी की उम्र 21 साल है और प्रेमिका की उम्र 41 साल।प्रेमिका चार बच्चों की माँ भी है।

परबत्ता प्रखंड के दरियापुर पंचायत के पंचखूंटी नयागांव के रहनेवाले 21 वर्षीय युवक रवि और 41 वर्षीय मानत्ति देवी(चार बच्चों की माँ) दोनों के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था।एक रात दोनो मिल रहे थे।इसी बीच गांव वालों ने दोनों को पकड़ लिया। हालांकि गांव वालों को इन दोनों की प्रेम कहानी और मिलने के सिलसिले की जानकारी पहले से ही थी।

दोनों जब पकड़े गए तो उन्होंने लोगों के बीच लाया गया।दरियापुर पंचायत के सरपंच शंभु सिंह और जोरावरपुर पंचायत के सरपंच पंकज साह को लोगों ने मामले की जानकारी दी।दोनों सरपंच के पहुंचने के बाद कागजी प्रकिया पूरी कर दोनों की शादी कराई गई।लड़के ने महिला की माँग मे सिंदूर भरा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here