धनबाद। टुंडी प्रखंड क्षेत्र के आसन डाबर कदैया स्थिति लालमणि वृद्धा सेवा आश्रम परिसर में बुधवार को लालमणि वृद्धा सेवा आश्रम के संस्थापक सह अध्यक्ष स्वर्गीय रामजी यादव की सातवीं पुण्यतिथि मनाई गई।स्व रामजी यादव ने पत्रकारिता के क्षेत्र में अहम योगदान दे चूके हैं। आज का सच न्यूज आज उनकी देन हैं।जिसमे कई पत्रकारों की आज आजीविका चल रही है।
सर्वप्रथम स्वर्गीय रामजी यादव के पुत्र रोनित आर्यन, स्व. रामजी के अनुज सुरेंद्र यादव, श्रीराम सेना के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष उदय सिंह, आश्रम के अध्यक्ष मोहम्मद नौशाद गद्दी, कार्यकारिणी अध्यक्ष वी सुधीर सचिव डॉ देवेंद्र सरन, वरुण बैध, अजय, सरोज, शुबल सिंह एवं शांति देवी सहित लालमणि वृद्धा सेवा आश्रम में रह रहे वृद्ध लोगों ने स्वर्गीय रामजी यादव की तस्वीर पर फूल माला चढ़ाकर उनके प्रति श्रद्धा सुमन अर्पित किया। साथ ही उनकी याद में आश्रम परिसर में उपस्थित सभी लोगों ने एक-एक वृक्ष लगाया एवं आश्रम में रह रहे वृद्ध लोगों को भोजन कराया गया।
प्रेस क्लब के प्रतिनिधियों व सदस्यों ने भी स्व रामजी यादव को भावभीनी श्रद्धांजलि दी है।वरीय पत्रकारों ने कहा कि आज हम सब के बीच नही है।लेकिन वह हमेशा हम सबों के दिलों में रहेंगे।उनकी सोंच और व्यक्तित्व को पत्रकार बंधु कभी भूल नही सकते हैं।