देखें वीडियो : अचानक धधक उठी सड़क पर दौड़ रही हाइवा,ड्राइवर और खलासी ने ऐसे बचाई अपनी जान

0
129

धनबाद.सड़क पर चल रही एक हाइवा वाहन में अचानक आग लग गई। हाईवा कोयला लोडकर डंपिंग के लिए जा रही थी।इस दौरान यह घटना घटी है। वाहन में सवार ड्राइवर और खलासी में कूद कर अपनी जान बचाई है।

हीरक रोड में सर्वमंगला स्कूल के समीप सड़क पर अचानक एक हाइवा वाहन में आग लग गई। बीसीसीएल की वेस्टमोदीडीह कोलियरी से कोयले का उठाव कर हाइवा एमपीएल जा रही थी। हाईवा में आग लगने पर ड्राइवर और खलासी वाहन को खड़ा कर कूद गए। इसके बाद ड्राइवर ने हाईवा मालिक अरुण कुमार सिंह को घटना की जानकारी दी। कड़ी मशक्कत के बाद स्थानीय लोगों की मदद से हाइवा में लगी आग पर काबू पाया गया।

सूचना मिलने के बाद ईस्ट बांसुरिया ओपी की पुलिस और तेतुलमारी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस के पहुंचने के पहले हाईवा में लगी आग को स्थानीय लोगों ने पानी डालकर बुझा दिया था। हाईवा के मालिक अरुण कुमार सिंह के मुताबिक वाहन में तेल पाइप लीकेज होने के कारण यह घटना घटी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here