धनबाद में 13 दुकानें जलकर खाक : पूर्व मेयर ने दुकानदारों से की मुलाकात, कहा-पीड़ितों की फिर से व्यवसाय शुरू करने की जा रही है पहल

0
114

धनबाद।जिले के सदर थाना क्षेत्र के हीरापुर हटिया में बीती रात भयानक आग लगी थी। जिसमें कुल 13 दुकाने जलकर खाक हो गई। इन सभी दुकानों को मिलाकर करीब 10 से 15 लाख की संपत्ति का नुकसान होने का आकलन किया गया है। शनिवार पूर्व मेयर चंद्रशेखर अग्रवाल हीरापुर हटिया पहुंचे। उनके द्वारा पीड़ित दुकानदारों से मिलकर उन्हें सांत्वना दी गई। चंद्रशेखर अग्रवाल ने हटिया के दुकानदारों से मिलकर घटना की पूरी जानकारी ली।

पूर्व मेयर चंद्रशेखर अग्रवाल ने कहा कि पीड़ित दुकानदारों की पूंजी आग में जलकर खाक हो गई है। अब नए सिरे से व्यवसाय के लिए आगे की व्यवस्था करने की कोशिश की जा रही है।

वहीं चेंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष मनोरंजन सिंह ने कहा कि सभी दुकानों को मिलाकर करीब 10 से 15 लाख की संपत्ति का नुकसान हुआ है। उन्होंने मांग की है कि किसी भी निधि से पीड़ित दुकानदारों की मदद की जाए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here