हीरापुर हटिया में 13 दुकानें जलकर खाक,पीड़ित दुकानदारों से मुलाकात के बाद विधायक राज सिन्हा ने कहा – DC ने मदद का दिया आश्वासन

0
110

धनबाद।जिले के सदर थाना क्षेत्र के हीरापुर हटिया में बीती रात भयानक आग लगी थी। जिसमें कुल 13 दुकाने जलकर खाक हो गई है। इन सभी दुकानों को मिलाकर करीब 10 से 15 लाख की संपत्ति का नुकसान होने का आकलन किया गया है। शनिवार को विधायक राज सिन्हा हीरापुर हटिया पहुंचे। पीड़ित दुकानदारों से मिलकर उन्हें सांत्वना विधायक ने दी।

विधायक ने दुकानदारों से मिलकर घटना की पूरी जानकारी ली। विधायक राज सिन्हा ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि कुल 13 दुकान अगलगी की घटना में जलकर खाक हो गई है। इनमें सब्जी दुकान , दुकान डिस्पोजल की दुकान समेत अन्य दुकानें शामिल है।विधायक ने पीड़ित दुकानदारों की मदद दिलाने के लिए जिले के डीसी संदीप कुमार से फोन पर बातचीत की।डीसी ने आश्वासन दिया है कि पीड़ित दुकानदारों को हर संभव मदद पहुंचाई जाएगी।

वहीं हटिया चेंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष मनोरंजन सिंह ने 10 से 15 लाख रुपए की दुकानदारों की संपत्ति नुकसान होने की बात कही है उन्होंने मांग की है कि दुकानदारों को किसी भी निधि से उनके व्यवसाय को खड़ा करने के लिए प्रशासन की ओर से एक बार फिर से मदद की जाए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here