महंगाई के विरोध में सभी प्रखंडो में केंद्र सरकार के खिलाफ JMM देगी धरना,टुंडी विधायक के नेतृत्व में हुई बैठक में निर्णय

0
24

धनबाद।नीरसा विधानसभा अंतर्गत जेएमएम केंद्रीय सदस्य अशोक मंडल के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं की एक बैठक आयोजित की गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सत्तारूढ़ सचेतक सह टुंडी विधायक मथुरा प्रसाद महतो उपस्थित हुए।कार्यक्रम में निरसा, केलियासोल, एगारकुण्ड एवं नगर पंचायत चिरकुंडा को लेकर विचार विमर्श किया गया। साथ ही इन सभी प्रखंडो एवं पंचायत के मुद्दों पर चर्चा हुई। सभी वक्ताओं ने अपनी अपनी समस्याओं को विधायक के समक्ष रखा। विधायक ने समस्याओं के निदान का आश्वासन दिया है।

विधायक निर्देशानुसार महंगाई को लेकर दिनांक 02 सितंबर 21 को धनबाद के सभी प्रखंडों में केन्द्र सरकार द्वारा महंगाई के विरोध में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन करने का निर्णय लिया गया है।
कार्यक्रम में शामिल जिला सचिव पवन महतो, युवा नेता बसंत महतो,
केंद्रीय सदस्य जग्गू महतो,
केंद्रीय सदस्य जगदीश चौधरी,
वरीय नेता बलराम महतो,काजल चक्रबर्ति,
जिला संगठन सचिव ईस्वर मरांडी,रमेश महतो, एगारकुण्ड
प्रखंड अध्यक्ष रामनाथ सोरेन,
एगारकुण्ड सचिव बप्पा
गोस्वामी केलियासोल प्रखंड अध्यक्ष ठाकुर माझी, केलियासोल सचिव दुलाल चक्रबर्ति,निरसा प्रखंड अध्यक्ष शिव लाल सोरेन,वरीय नेता गणेश महतो,पूर्व महानगर उपाध्यक्ष मन्टू कुमार चौहान,युवा मोर्चा उपाध्यक्ष निर्मल रजवार,प्रखंड युवाध्यक्ष सुदाम रजवार , जिला सह सचिव अजमूल अंसारी
,बोदिलालहांसदा,बिमलचक्रबर्ती,उमाशंकरचौहान,माणिक गोराई, चंदन बाउरी, नरेश मरांडी,बिजय महतो,गिरधारी मंडल,नासिर अंसारी संग सैकड़ो की संख्या में कार्यकर्ता एवं पदाधिकारीगण उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here