धनबाद। श्रीराम सेना संगठन धनबाद के सौजन्य से तथा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष उदय प्रताप सिंह और धनबाद जिलाध्यक्ष निशांत सिंह के मौजुदगी में SNNMCH में इलाजरत कतरास निवासी 55 वर्षीय त्रिपुरारी सिंह तथा बहरागोड़ा निवासी 21 वर्षीय मंजु देवी को ब्लड उपलब्ध कराया गया। दोनों ब्लड कि कमी की वजह से काफी चिंताजनक स्थिति से गुजर रहे थे।
श्रीराम सेना के व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से सेना के युवा शुभम सिंह तथा बल्लम के द्वारा अविलंब अस्पताल पहुँच कर जरूरतमंद को दो युनिट B+ve रक्तदान कर मरीजों को तत्काल राहत दिया गया।
राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और जिलाध्यक्ष ने मिडिया को संबोधित करते हुए आगे भी जरूरतमंद परिवार को खून के साथ अन्य आकस्मिक सेवा देने का वादा किया गया। श्रीराम सेना के इस पहल से मरीजों के परिजन भावविभोर हो गए तथा रक्त वीरों को आशिर्वाद दिया। मौके पर प्रखर समाजसेवी पंकज सिंह, मरीज के परिजन नरेश किष्कु , बिट्टू सिंह, सविता सिंह, मानिक मंडल इत्यादि मौजूद रहे।