नए प्रदेश नेतृत्व से पूरे संगठन को मिलेगी नई ऊर्जा – बैभव सिन्हा

0
155

धनबाद।राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर संघ के द्वारा वेस्ट मोदीडीह कार्यालय के समक्ष बांटी गई मिठाई। राजेश ठाकुर के  प्रदेश अध्यक्ष  तथा सांसद गीता कोड़ा, विधायक बंधु तिर्की, जलेश्वर महतो और मो. शहजादा अनवर के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष बनने पर वेस्ट मुडीडीह में राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर संघ व कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर व आतिशबाजी करके खुशी का इजहार किया।

मौके पर संघ के केंद्रीय सचिव व कांग्रेस के प्रमंडल प्रवक्ता बैभव सिन्हा ने कहा कि उपस्थित सभी कांग्रेस और राकोमसंघ के सदस्य,  नव नियुक्त प्रदेश पदाधिकारियों को दी गयी जिम्मेदारी के लिये बहुत बधाई व शुभकामनाएं देते हैं। साथ ही प्रदेश कांग्रेस का नेतृत्व एक युवा और जमीन से जुड़े नेता के हाँथों में दिए जाने के लिए सोनिया गांधी एवं आरपीएन सिंह के प्रति आभार प्रकट करते हैं। प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर समेत सभी कार्यकारी अध्यक्ष गण से उम्मीद है कि उनके नेतृत्व में पूरे संगठन में नई ऊर्जा का संचार होगा।

रा को म संघ नेता रामचंद्र पासवान ने कहा आज सारे भारत के मजदूर कांग्रेस की ओर आशा भरी नज़र से देख रहे हैं।क्योंकि उन्हें पता है कि केवल कांग्रेस ही एक ऐसी पार्टी है। जो हमेशा मजदूर के हितों के लिए लड़ती है।

उन्होंने नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष सहित सभी कार्यकारी अध्यक्षों को शुभकामनाएं देते हुए सोनिया गांधी के निर्णय की सराहना की एवं कहा कि आने वाले समय में राज्य में निश्चित रूप से राजेश ठाकुर के नेतृत्व में संगठन में मजबूती आएगी।

राकोमसंघ नेता सह जिला कांग्रेस शोशल मीडिया प्रभारी प्रदीप कुमार राय ने कहा की पार्टी ने सभी वर्गों को ध्यान में रखते हुए सभी को जिम्मेवारी पूर्वक संगठन में महत्वपूर्ण पद दिया गया है और आने वाले समय झारखंड में माननीय प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर के नेतृत्व में संगठनात्मक मजबूती मिलेगी एवं राज्य में कांग्रेस पार्टी जीत का परचम लहराएगी।

मौके पर मुख्य रूप से राकोमसंघ नेता रामचंद्र पासवान,मुनीश चंद्र राय, मनोज सिंह ,प्रदीप राय, गोपाल सिंह,सत्यनारायण चौहान, नरेंद्र कुमार राय,पंकज सिंह, रणधीर कुमार सिंह, कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष मो शाहजादा हुसैन, युवा कांग्रेस धनबाद विधानसभा के अध्यक्ष अजय पासवान,  टुंडी विधानसभा क्षेत्र के सहकारिता अध्यक्ष दीपक पासवान, युवा कांग्रेस भूली मंडल अध्यक्ष रोशन कुमार,  राकोमसंघ नेता बलराम शर्मा,पुष्पा धोबी,मीना देवी,अजीत यादव,जितेन्द्र नारायण सिंह,सदेश चौहान सहित काफी संख्या में संघ व कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here