ABVP ने नव पदस्थापित बलियापुर थाना प्रभारी से की मुलाकात, पौधारोपण के साथ विधि व्यवस्था चाक चौबंद रखने का दिया भरोसा..

0
106

धनबाद। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद बलियापुर नगर इकाई की एक प्रतिनिधिमंडल द्वारा बलियापुर थाना के नए थाना प्रभारी श्वेता कुमारी से शिष्टाचार मुलाकात कर उन्हें फलदार वृक्ष देकर उनका स्वागत किया गया। थाना प्रभारी ने कार्यकर्ताओं के साथ वृक्ष को अपने हाथों से थाना प्रांगण मे लगाकर सभी का अभिवादन किया।

साथ ही बलियापुर नगर मंत्री सह प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अभिषेक चक्रवर्त ने बलियापुर क्षेत्र के समस्याओं को थाना प्रभारी के समक्ष रखा। थाना प्रभारी ने सभी को आश्वासन देते हुए कहा कि बलियापुर का विधि व्यवस्था सुचारू रूप से चले। मैं इसकी जिम्मेदारी लेती हूं तथा आप लोगों का जो भी समस्या हो। आप हमारे पास बेझिझक अपने समस्याओं को रख सकते हैं। मैं आपके समस्याओं को समाधान करने का प्रयास करूंगी।

प्रतिनिधि मंडल में मुख्य रूप से बलियापुर नगर मंत्री सह प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अभिषेक चक्रवर्ती, पूर्व नगर मंत्री अभिजीत चक्रवर्ती, आरएसपी कॉलेज अध्यक्ष सुधांशु प्रसाद गुप्ता , आरएसपी कॉलेज मंत्री राहुल मिश्रा, नगर कार्यकारिणी सदस्य अभिनाश गुप्ता, अभिषेक सिंह, रोशन सिंह, सागर शर्मा उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here