धनबाद।अखिल भारतीय पटेल सेवा संघ की एक अति आवश्यक बैठक आयोजित की गई, जिसमें सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि नगर निगम चुनाव में महापौर पद के भाजपा समर्थित प्रत्याशी संजीव कुमार को पूर्ण समर्थन दिया जाएगा।
बैठक के उपरांत संघ की ओर से औपचारिक घोषणा करते हुए कहा गया कि अखिल भारतीय पटेल सेवा संघ पूरे जिले में भाजपा समर्थित प्रत्याशी संजीव कुमार के समर्थन में कार्य करेगा। संघ के पदाधिकारियों ने आम मतदाताओं से अपील की कि वे क्रमांक संख्या 27, हरि मिर्च छाप पर मतदान कर संजीव कुमार को विजयी बनाएं और उनके हाथों को मजबूत करें।
बैठक में प्रमुख रूप से एस.के. सिन्हा (पलटन बाबू), मनोज कुमार सिंह, जगदीश प्रसाद सिंह, प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष अवधेश कुमार सिन्हा, सचिव डॉ. एस.के. कश्यप, विजेंद्र कुमार, शैलेन्द्र कुमार, अशोक कुमार, शत्रुघ्न कुमार, सौरव कुमार सहित संघ के अनेक सदस्य उपस्थित रहे।
इस अवसर पर संजीव कुमार ने सभी सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा,
“मैं आपका भाई और बेटा बनकर हर सुख-दुख में आपके साथ खड़ा रहूंगा। धनबाद के समग्र विकास और जनसेवा को ही अपना संकल्प मानता हूं। हर समय आम जनता के लिए उपलब्ध रहूंगा।”
एस.के. सिन्हा (पलटन बाबू) ने कहा,
“संजीव कुमार एक ईमानदार, कर्मठ एवं जमीनी प्रत्याशी हैं। उनका सामाजिक और सार्वजनिक जीवन जनसेवा को समर्पित रहा है। धनबाद के सर्वांगीण विकास, स्वच्छ प्रशासन और पारदर्शिता के लिए हम सभी एकजुट होकर उनका समर्थन कर रहे हैं। धनबाद को अब मजबूत, ईमानदार और विकासशील नेतृत्व की आवश्यकता है।”
प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष अवधेश कुमार सिन्हा ने कहा कि शहर के आम लोगों की आवश्यकताओं को समझने वाला नेतृत्व ही नगर निगम का सही मार्गदर्शन कर सकता है। उनके अनुसार, संजीव कुमार के नेतृत्व में निश्चित रूप से “नया धनबाद” बनेगा।
सचिव डॉ. एस.के. कश्यप एवं मनोज कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से कहा,
“धनबाद नगर निगम को विकास की नई दिशा देने के लिए संजीव कुमार सबसे उपयुक्त उम्मीदवार हैं। उनका सरल स्वभाव, जनता से सीधा संवाद और सेवा भाव उन्हें विशेष बनाता है। अखिल भारतीय पटेल सेवा संघ पूरी मजबूती के साथ उनके साथ खड़ा है और उनकी जीत सुनिश्चित करने हेतु हर संभव सहयोग करेगा।”


