संजीव सिंह के समर्थन में उमड़ा जनसैलाब, कई क्षेत्रों में ऐतिहासिक स्वागत — गजुआटांड़ में चुनावी कार्यालय का शुभारंभ

0
27

धनबाद नगर निगम चुनाव को लेकर जनसंपर्क अभियान ने बुधवार को जोर पकड़ लिया। मेयर प्रत्याशी एवं झरिया के पूर्व विधायक संजीव सिंह के समर्थन में शहर के विभिन्न क्षेत्रों में बड़ी संख्या में समर्थक जुटे।
पुरानी स्टेशन क्षेत्र में समर्थकों ने उनका स्वागत किया। ढोल-नगाड़ों और नारों के बीच स्थानीय लोगों ने फूल-मालाएं पहनाकर उनका अभिनंदन किया। समर्थकों ने उन्हें भारी मतों से विजयी बनाने का भरोसा जताया।
जनसंपर्क अभियान हीरापुर, पुरानी स्टेशन रोड, मनईटांड, ताड़बंगला और पानी टंकी क्षेत्र तक पहुंचा, जहां स्थानीय लोगों ने उनका स्वागत किया और समर्थन व्यक्त किया। कई स्थानों पर समर्थकों में उत्साह देखा गया।
इसी क्रम में गजुआटांड़ में चुनावी कार्यालय का उद्घाटन किया गया। उद्घाटन समारोह में समर्थकों की उपस्थिति रही। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने चुनाव में जीत सुनिश्चित करने का संकल्प दोहराया।
जनसभा को संबोधित करते हुए संजीव सिंह ने कहा कि नगर निगम क्षेत्र में पारदर्शी व्यवस्था, स्वच्छता व्यवस्था में सुधार, पेयजल आपूर्ति को सुदृढ़ करने, सड़कों की मरम्मत और मूलभूत सुविधाओं के विस्तार को प्राथमिकता दी जाएगी। उन्होंने कहा कि वे सभी वार्डों के विकास के लिए प्रतिबद्ध हैं।
इस अवसर पर अमित गुप्ता, रिंकू ख़ान सहित कई स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।