BCCL रिटायर्ड जीएम ने थामा जनता मजदूर संघ का दामन, संयुक्त महामंत्री मनीष सिंह ने कहा-संगठन को मिलेगी मजबूती..

0
26

धनबाद: झरिया कतरास मोड़ स्थित जनता मजदूर संघ (सिंह मेंसन) कार्यालय मे संयुक्त महामंत्री मनीष सिंह के उपस्थिति मे बीसीसीएल के रिटार्यड जीएम ऐ के दुबे ने जनता मजदूर संघ का दामन थामा है।

जनता मजदूर संघ के संयुक्त महामंत्री सिद्धार्थ गौतम उर्फ मनीष सिंह ने एके दुबे को माला पहनाकर व गुलदस्ता दे कर जनता मजदूर संघ मे स्वागत किया।

पत्रकारों को संबोधित करते हुए मनीष सिंह ने कहा कि ए के दुबे के संघ मे आ जाने से संघ को मजबूती मिलेगी। ए के दुबे ट्रेड यूनियन की राजनीति करने के साथ साथ टेक्निकली मजबूती भी प्रदान करेंगे। साथ ही मनीष सिंह ने कहा कि ए के दुबे संगठन के लिए चाणक्य की भूमिका अदा करेंगे।

बीसीसीएल के जी एम पी आई आर के पद से पिछले साल रिटायर्ड हुए एके दुबे ने कहा कि वर्ष 1987 के समय से मजदूरों के नेता सूर्यदेव सिंह के समय से ही इस संगठन का मजदूरों के प्रति स्पष्ट भावना को देख के झुकाव रहा है। निश्चित तौर पर संगठन से जुड़ कर मजदूर हित का काम करता रहूंगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here