बर्थडे गिफ्ट बना कलेजे के टुकड़े का कफ़न..शव देख मातापिता हुए बेसुध..

0
37

धनबाद।सुदामडीह थाना क्षेत्र के सुदामडीह रिवर साइड लाल मैदान समीप टाईप 2 क्वाटर में रहने वाले 21 वर्षीय युवक का शव फाँसी से झूलते पाया गया।सूचना पाकर मौके पर पहुची पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के भेज दिया।जन्मदिन के दिन ही 21 वर्षीय सूरज कुमार महतो अपनी जीवन लीला को समाप्त कर लिया है।

वह घर मे अकेले रहकर पढ़ाई करता था।युवक के माता पिता बोकारो जिला के पैतृक गांव तेलों धान रोपनी करने गए हुए थे।आज अपने बेटे के जन्मदिन पर सुदामडीह रिवर साइड लाल मैदान समीप टाईप 2 क्वाटर संख्या 53 पहुचे थे।अपने बेटे के जन्मदिन पर कुछ नए कपड़े व अन्य समान देकर जन्मदिन का उपहार देना चाहते थे।लेकिन माता पिता को देखने को मिला अपने बेटे का शव फाँसी में झूलते हुए। सूरज कुमार महतो ने सीलिंग पंखा के सहारे गमछे से फाँसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

घटना के सम्बंध में बताते हैं कि बोकारो डेगलाल महतो के इकलौते 21 वर्षीय पुत्र सूरज कुमार महतो जिसका आज जन्मदिन था। उसकी माँ लक्ष्मी देवी व पिता डेगलाल महतो बोकारो तेलो अपने घर धान रोपने गए हुए थे और सूरज सुदामडीह में रहकर मुनीडीह वाशरी के सब स्टेशन में अप्रेंटिस की ट्रेनिंग कर रहा था। वही मंगलवार को उसका जन्मदिन था। जहाँ उसके माता पिता उसके लिए कपड़े लेकर सुदामडीह आये और दरवाजा खटखटाया काफी देर तक दरवाजा नही खुलने पर पिता ने पीछे का दरवाजा किसी तरह खोल कर घर के अंदर जाकर देखा तो सूरज पंखे के सहारे लटका हुआ था। जिसे देख परिजन देख दहाड़ मारकर रोने लगे

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here