BJP ओबीसी मोर्चा ने हेमंत सोरेन फूंका पुतला,नेताओं ने कहा – लाठीचार्ज के विरोध में जारी रहेगा आंदोलन..

0
98

धनबाद।विधान सभा सभा में नमाज पढ़ने के लिए कक्ष आवंटित की गई थी। जिसके विरोध में भारतीय जनता पार्टी के सांसद विधायक और नेता गणों ने विधानसभा में सभा में इसका भरपूर विरोध किया। विरोध के बाद हेमंत सरकार के निर्देश पर भाजपाइयों पर लाठीचार्ज की गई।जिसमें कई भाजपा के नेता घायल हो गए।इसके विरोध में आज जिले के रणधीर वर्मा चौक बीजेपी ओबीसी मोर्चा ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला फूंका।

भारतीय जनता पार्टी के नेता नितिन भट्ट ने कहा कि हेमंत सरकार की तुष्टीकरण की राजनीति नहीं चलेगी। विधानसभा में नमाज के कक्ष आवंटित करना हेमंत सरकार एक विशेष धर्म को दर्जा दे रही है। भट्ट ने कहा कि हम किसी धर्म के खिलाफ नहीं हैं। हमें भी वहां पर पूजा पाठ करने के लिए कक्ष आवंटित किया जाए। जिस तरह से भाजपाइयों पर लाठीचार्ज की गई है। उसको लेकर के भारतीय जनता पार्टी पुरजोर विरोध करती है। हेमंत सरकार लाठी के जोर पर सरकार चलाना चाहती है। धनबाद में भी छात्रों पर लाठीचार्ज किया गया था। रांची में विधानसभा के पास में भाजपाइयों विरोध के दौरान लाठीचार्ज किया है। अगर इस पर न्याय नहीं मिलता आने वाले दिनों में भारतीय जनता चुप नहीं बैठेगी और लगातार आंदोलन करते रहेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here