देखिए लाइव वीडियो: पुलिस के सामने आउटसोर्सिंग में बमबाजी और फायरिंग

0
184

धनबाद। कतरास के स्थित चैतूडीह आउटसोर्सिंग में गोलीबारी और बम बाजी की घटना घटी है।आउटसोर्सिंग में वर्चस्व को लेकर गोलीबारी और बम बाजी की घटना को अंजाम दिया गया है। बम बाजी और गोलीबारी करने वाले कांग्रेस के ही एक गुट बताए जाते हैं। एक गुट आउटसोर्सिंग में काम बंद कराने पर अमादा है। जबकि दूसरा गुट चालू कराने पर उतारू है। इसे लेकर ही दोनों आमने-सामने हैं। फिलहाल पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच पड़ताल कर रही है। वीडियो में साफ देखा जा रहा है कि पुलिस के सामने ही गोलीबारी और बम बाजी की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here