कांग्रेस जिलाध्यक्ष संतोष सिंह पहुंचे गोविंदपुर, संगठन को सशक्त बनाने के लिए जन संवाद कार्यक्रम चलाने का लिया निर्णय

0
42

धनबाद। गुरुवार को धनबाद कांग्रेस जिलाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह जिला भ्रमण के छठे दिन गोविंदपुर प्रखंड के खरनी गांव पहुंचकर प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष मनोज कुमार हाड़ी के आवासीय कार्यालय में बैठक की। इस दौरान संगठन सशक्तिकरण अभियान को सशक्त बनाने का संकल्प के तहत जन संवाद कार्यक्रम चलाने का निर्णय लिया गया। झारखंड सरकार के कल्याणकारी योजनाओं को धरातल पर जन जन तक पहुंचाने हेतु प्रखंड के सभी पदाधिकारीगण और कार्यकताओं को जन जन तक पहुंचाने आग्रह किया। अबुआ आवास, मुख्यमंत्री बहन बेटी माई कुई स्वावलंबन प्रोत्साहन योजना, गुरुजी क्रेडिट कार्ड योजना सहित झारखंड सरकार के विभिन्न योजनाओ का लाभ प्रत्येक ग्रामीण को मिले इसके लिए कांग्रेस कार्यकर्ताओं को जमीनी स्तर पर कार्य करने का दिशा निर्देश दिया ।जिलाध्यक्ष श्री सिंह ने कहा कि मोदी सरकार देश के ज्वलंत मुद्दों पर गंभीर नहीं हैं। जनता को जाति व धर्म की राजनीति में दिग्भ्रमित कर रही है।

आगामी विधानसभा चुनाव सहित विभिन्न समस्याओं पर हुई विशेष चर्चा

बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष संतोष सिंह ने कहा कि बैठक में उपस्थित सभी वरिष्ठ कांग्रेस पदाधिकारियों का स्वागत हैं। विधानसभा चुनाव में हमलोगों को एकजुट होकर तैयारी मे लग जाना हैं। जिलाध्यक्ष संतोष सिंह ने कहा धनबाद में व्याप्त पानी, बिजली की समस्या के प्रति गंभीरता जताते हुए जिलाध्यक्ष ने कहा कि कुछ प्रशासनिक जिला पदाधिकारी जन समस्याओं के समाधान के प्रति लापरवाही बरत रहें हैं। जिसे कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जल्द ही जन समस्याओं के समाधान के लिए मुख्यमंत्री से मुलाकत कर हम लिखित ज्ञापन सौंपेंगे। ताकि लापरवाही कर रहें जिला पदाधिकारियों पर नकेल कसी जा सके और जनता को मूलभूत सुविधाएं प्रदान हो सकें। श्री सिंह ने कहा जिला प्रशासन, नगर निगम और बिजली विभाग के कुछ प्रशासनिक अधिकारी भाजपाई मानसिकता के तहत काम कर रहे हैं। महागठबंधन सरकार को बदनाम करना चाहते हैं। भाजपा नेताओं को अपने घर में बैठाकर रखते हैं। जिलाध्यक्ष ने मोदी सरकार पर हमला करते हुए कहा कि बढ़ती मंहगाई, बेरोजगारी जैसे अन्य ज्वलंत मुद्दों के प्रति आंखें मूंदी हुई हैं। केंद्र सरकार को आम जनता की समस्याओं से कोई लेना-देना नहीं हैं। बस जाति और धर्म की राजनीति में देश की जनता को दिग्भ्रमित कर भरमाया जा रहा हैं। जिलाध्यक्ष श्री सिंह ने कहा हम धनबाद लोक सभा चुनाव परिणाम से निराश जरूर हैं, मगर हताश नही हैं। हम अपने कार्यकताओं का हौसलाअफजाई करने निकले हैं, इसलिए मेरी कोशिश है धनबाद के ग्रामीण क्षेत्रों मे नेताओं कार्यकताओं के घर जाकर संवाद कर रहा हूँ।
मौके पर जिलाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह, मनोज कुमार हाड़ी, जिला परिषद सदस्य राजेश राम, महेश शर्मा, आलम अंसारी, मुकेश कुमार, गोपाल रविदास, रवी चौधरी, टिंकू सिंह चौधरी,मधुसूदन पंडित, उमेश कुमार, पमपम राय, बीरेन्द्र रवानी, बिनोद कुम्हार, खोगेन महतो, फागू कुम्हार, कमल कुमार, बुली कुमार सुरज वर्मा सहित अन्य उपस्थित थे।

रिपोर्ट – राजा गुप्ता

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here