मनरेगा कर्मचारियों के नियमितीकरण को लेकर कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने किया समर्थन

0
20

धनबाद। रणधीर प्रसाद वर्मा चौक पर मनरेगा कर्मचारियों के नियमितीकरण की मांग को लेकर धरना-प्रदर्शन कार्यक्रम को समर्थन देने के लिए धनबाद जिला कांग्रेस कमिटी के जिलाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह पहुंचे। जिलाध्यक्ष श्री सिंह ने कहा मनरेगा कर्मचारियों को नियमित करने की घोषणा माननीय मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने किया था। धनबाद जिला कांग्रेस भी मांग करती है कि मनरेगा कर्मचारी का मानदेय भी बढ़ना चाहिए। इस अवसर पर धनबाद जिला एनएसयूआइ जिलाध्यक्ष गोपाल कृष्ण चौधरी, झारखंड राज्य मनरेगा कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष यासीन अंसारी, नीरज सिंह, अशोक कुमार दास, श्रीकांत मंडल, राजकुमार महतो संतोष कुमार लोधा, अभिषेक दुबे, अजय महतो, शंकर यादव, संजीव सिंह, तपन लाल सहित अन्य सैकड़ो मनरेगा कर्मचारी उपस्थित थें।

रिपोर्ट – राजा गुप्ता

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here