धनबाद जिला मारवाड़ी सम्मेलन चुनाव:कृष्णा अग्रवाल बने अध्यक्ष

0
17

धनबाद जिला मारवाड़ी सम्मेलन चुनाव:कृष्णा अग्रवाल बने अध्यक्ष

धनबाद . जिला मारवाड़ी सम्मेलन (सत्र 2022-24) का चुनाव अग्रसेन भवन हीरापुर में बहुत ही शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ।
आज के चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए कृष्णा अग्रवाल एवं सुरेंद्र कुमार अग्रवाला दो प्रत्याशी थे
.

कुल 427 वोटरों में 275 लोगों ने मताधिकार का प्रयोग किया जिसमें कृष्णा अग्रवाल को 194 एवं सुरेंद्र अग्रवाल को 71 मत मिले. 10 मत अवैध घोषित हुए।

चुनाव पदाधिकारी सीए ललित झुनझुनवाला एवं अनिल गुप्ता ने बताया कि आज के चुनाव में कृष्णा अग्रवाल 123 मतों से विजई घोषित हूए एवं उनके द्वारा विजई प्रत्याशी को प्रमाण पत्र दिया गया।

आज के चुनाव को शांति पूर्ण रुप से संपन्न कराने में योगेंद्र तुलसियान बाबूलाल अग्रवाल सीए आर बी गोयल चेतन गोयनका केदारनाथ मित्तल महेंद्र अग्रवाल राजेश रीटोलिया जीतेंद्र अग्रवाल दीपक रुइया शिवप्रकाश लाटा सुभाष रिटोलिया संजीव अग्रवाल संजय गोयल विजय तुलसियान नारायण कथुरिया किशन वीरू शंघाई पुरुषोत्तम अग्रवाल कुलदीप अग्रवाल सुरेंद्र जिंदल अनिल खेमका अमित अग्रवाल अनिल बंसल सुनील चौधरी बिट्टू लाडिया मिट्ठू सरिया विनय अग्रवाल प्रदीप अग्रवाल अशोक केडिया शेखर शर्मा राजेश अग्रवाल एवं अन्य का सराहनीय योगदान रहा।
उपस्थित सभी लोगों में विजई प्रत्याशी श्री कृष्णा अग्रवाल को जीत की बहुत-बहुत बधाई दी एवं उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here