धनबाद:कार्यकारी अध्यक्ष रविंद्र वर्मा ने कांग्रेस प्रभारी और प्रदेश अध्यक्ष से की मुलाकात, कोयलांचल की राजनीति से कराया अवगत..

0
133

धनबाद। जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष रवीन्द्र वर्मा की नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल झारखण्ड कांग्रेस के प्रभारी आर. पी.एन. सिंह से मिलकर झारखण्ड आगमन पर स्वागत किया गया एवं धनबाद के राजनीति स्थिति को लेकर अपनी बातों को रखा। जिस पर प्रभारी सकारात्मक दिखे। साथ ही राजेश ठाकुर को नए प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया गया।

प्रतिनिधि मंडल ने झारखण्ड प्रदेश कांग्रेस नवनियुक्त अध्यक्ष राजेश ठाकुर एवं कार्यकारी अध्यक्ष गीता कोड़ा को पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया गया।

इस मौके पर कार्यकारी अध्यक्ष रवीन्द्र वर्मा ने कहा कि झारखंड कांग्रेस के प्रभारी आर पी सिंह से मिलकर उनका स्वागत किया गया एवं राजेश ठाकुर जैसे आम कार्यकर्ता पर विश्वास करने और प्रदेश का कमान सौंपने के लिए आभार व्यक्त किये है साथ ही धनबाद जिला के वर्तमान राजनीतिक परिस्थितियों से अवगत कराया है एवं निगरानी और 20 सूत्री में आम कार्यकर्ताओं की भागीदारी को लेकर अपनी बात को रखा।

प्रतिनिधि मंडल में अनिल साव, मोइन अंसारी, दीपक सिंह, बबलू दास, हनीफ अंसारी, संदीप कुमार, पिन्टू सिंह, भास्कर झा, किशोर यादव, बजरंगी भगत, परीक्षित दा, प्रभु नोनिया, विनोद यादव, गौतम गोराई शामिल थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here