मदन राम के नेतृत्व में दर्जनों ने थामा JMM का दामन,टुंडी MLA ने किया सम्मानित

0
18

धनबाद।शिबू आर्मी के संस्थापक सह झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेता मदन राम के नेतृत्व में दर्जनों लोगों ने पार्टी का दामन थामा।टुंडी विधायक सह सत्तारूढ़ दल के सचेतल मथुरा महतो ने लोगों सम्मानित किया।

मदन राम ने कहा कि जो लोग शिबू आर्मी के लिए काम किया करते थे।अब वह झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यकर्ता बन गए हैं।इन कार्यकर्ताओं में लोगों के बीच जाकर उनकी समस्याओं के निदान करने की क्षमता है।घर घर जाकर ये कार्यकर्ता अपने कर्तव्यों का निर्वहन करेंगे।वहीँ विधायक मथुरा महतो ने कहा कि नए सदस्यों के जुड़ने से पार्टी को मजबूती मिलेगी।

आकाश चंद्रवंशी ,अरुण कुमार, अभिषेक कुमार यादव ,राजकुमार यादव ,सनी प्रिंस ,गणेश ,सजंय ,राणा प्रताप ,अमित कुमार ,लाल बाबू आदित्य नारायण ,कुणाल और किशोर रवानी ने आज जेएमएम का दामन थामा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here