फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम 2022:16 मार्च तक चलाया जाएगा मास ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन अभियान

0
21

छुटे हुए लोगों को फाइलेरिया की दवा का सेवन कराने के लिए मास ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन अभियान 16 मार्च 2022 तक चलाया जाएगा।

इस दौरान छुटी हुई आबादी को घर-घर जाकर दवा का सेवन कराया जाएगा। एक दिन में 15-20 घर में दवा प्रशासक द्वारा अपने सामने दवा का सेवन कराया जाएगा।

इस तरह दी जा रही है दवा की खुराक

1 से 2 साल तक के बच्चे को एल्बेंडाजोल की आधी गोली (200 एमजी) पानी में घोलकर। 2 से 5 वर्ष तक को डीईसी की एक गोली (100 एमजी), एल्बेंडाजोल की एक गोली (400 एमजी)। 6 वर्ष से 14 वर्ष तक डीईसी की 2 गोली (200 एमजी), एल्बेंडाजोल की एक गोली। 15 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों को डीईसी की तीन गोली 300 (एमजी) एवं एल्बेंडाजोल की एक गोली।

इन्हें नहीं दी जाएगी दवा

एक वर्ष से कम उम्र के बच्चों, गर्भवती महिलाओं एवं अत्यंत वृद्ध एवं बीमार व्यक्तियों को दवा की खुराक नहीं दी जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here