अवैध कोयले वर्चस्व को लेकर फायरिंग,गोली लगने से एक की मौत
धनबाद।जिले में एक बार से गोलीबारी की घटना घटी है। जिसमे एक युवक को गोली लगी है। आनन फानन में उसे अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया हैं। बताया जा रहा हैं अवैध कोयले के वर्चस्व को लेकर पहले दो गुटों में मारपीट हुई।उसके बाद गोलीबारी की गई हैं
जोगता थाना क्षेत्र के सिजूआ स्थित 10 नंबर सकलदेव सिंह चौक के नजदीक दो पक्षों के जमकर मारपीट हुई।मारपीट के दौरान एक गुट के द्वारा गोलीबारी की गई। गोलीबारी की घटना में एक युवक को गोली लगी हैं। आनन फानन उसे कतरास के एक निजी अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया हैं। मृतक का नाम साहिल खान बताया जा रहा है।