डेढ़ साल से बंद फुसबंगला रेल फाटक:BJP नेत्री रागिनी सिंह ने कहा-कल का करें इंतजार, खत्म होगी परेशानी

0
32

धनबाद।पिछले डेढ़ सालों से बंद पड़े फुसबंगला रेलवे फाटक को गुरुवार को आम लोगो के आवागमन के लिए खोल दिया जायगा। आज धनबाद के सांसद पशुपतिनाथ सिंह ने आद्रा डीआरएम से टेलीफोनीक वार्ता कर फाटक खोलने की दिशा मे हो रही कार्यो के बारे मे जानकारी ली। डीआरएम ने आश्वासन दिया कि आज शाम तक फाटक खोलने से सबंधी सभी कार्य को पुरा कर लिया जायगा और कल हर हाल मे फाटक को खोल दिया जायगा।भाजपा नेत्री रागिनी सिंह ने सांसद द्वारा किए गए इस सार्थक पहल की जानकारी वहां के स्थानीय लोगों को दी। रागिनी सिंह द्वारा इस बात की जानकारी दिए जाने के बाद स्थानीय लोगों में खुशी की लहर है।

वही आज भाजपा नेत्री रागिनी सिंह फुसबंग्ला रेलवे फाटक जाकर वर्तमान स्थिति का जायजा लिया। लोगो ने बताया की रेलवे रोज आज कल कर के फाटक खोलने की तिथी को बढ़ाते जा रहा है रागिनी सिंह की की डीआरएम से हुई बातो से आमजन को अवगत कराया और कहा गया कि कल फाटक को खोल दिया जायगा।

बता दें कि आद्रा रेल डिवीजन अंतर्गत आने वाली फुसबगला रेलवे फाटक को फ्लाईओवर निर्माण के नाम पर डेढ़ सालों से बंद रखा गया है।साथ ही फ्लाईओवर निर्माण का काम भी नही हो रहा था।रेलवे फाटक के दोनों ओर एक घनी आबादी बसी हुई।बाइक से लेकर हर तरह के वाहनों का आना जाना पूरी तरह से बंद था।लोगों को एक ओर दूसरी ओर आने जाने के लिए लंबी दूरी तय करना पड़ रहा है।स्कूली बच्चों का काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।भागा,लोदना मोड़ जोड़ापोखर जैसे क्षेत्रों में बसे लोग इलाज के लिए टाटा जामाडोबा अस्पताल का जाना पड़ता है।रेलवे फाटक के बंद होने के कारण मेडिकल सुविधा में के लिए लोगों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।अब गुरुवार को रेलवे फाटक खोलने की बात सुनकर लोगों में खुशी की लहर है।स्थानीय पूर्व पार्षद के द्वारा रेलवे फाटक खुलवाने को लेकिन कई दिनों तक आमरण अनशन किया गया था।इस आमरण अनशन का सांसद पीएन सिंह,भाजपा विधायक राज सिन्हा, झरिया के पूर्व विधायक संजीव सिंह की पत्नी सह भाजपा नेत्री का भरपूर समर्थन मिला था।

देखें पूरी खबर

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here