हेमंत सोरेन तीसरी बार बनेंगे झारखंड के मुख्यमंत्री

0
37

चंपाई सोरेन ने राज्यपाल को सौंपा इस्तीफा, 7 जुलाई को सीएम पद की शपथ लेंगे हेमंत सोरेन

चंपाई सोरेन सिर्फ 152 दिन झारखंड के सीएम रहे, 2 फरवरी 2024 को वे सीएम बने थे, हेमंत सोरेन तीसरी बार मुख्यमंत्री की शपथ लेंगे

आईएनडीआईए के विधायक दल का नेता चुने गए हेमंत सोरेन

रांची। हेमंत सोरेन एक बार फिर झारखंड के मुख्यमंत्री बनने जा रहे हैं। वह 7 जुलाई को सीएम पद की शपथ लेंगे। उन्होंने चंपई सोरेन के इस्तीफा सौंपने के बाद नई सरकार बनाने का दावा पेश कर दिया है। उन्होंने राज्यपाल को विधायकों का समर्थन पत्र भी सौंपा है।
वहीं, इससे पहले राजधानी रांची में बुधवार को हुई आईएनडीआईए के विधायक दल की बैठक में हेमंत सोरेन को विधायकों की आम सहमति से विधायक दल का नेता चुन लिया गया है।

चंपाई सोरेन ने राज्यपाल को सौंपा इस्तीफा

मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन को अपना इस्तीफा सौंप दिया है।

कई मंत्री भी लेंगे शपथ

चंपई सोरेन के इस्तीफे के बाद हेमंत सोरेन सरकार बनाने के लिए दावा पेश करेंगे। सूत्रों के मुताबिक, हेमंत सोरेन के मुख्यमंत्री शपथ ग्रहण समारोह में ही कई मंत्री भी शपथ लेंगे। राजद विधायक सत्यानंद भोक्ता ने दावा किया कि वह भी मंत्रीपद की शपथ लेंगे।

पांच महीने से जेल में थे हेमंत सोरेन

बता दें ईडी ने कई नोटिस जारी करने के बाद हेमंत सोरेन को गिरफ्तार कर लिया था। हालांकि, जेल जाने से पहले हेमंत सोरेन ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। हेमंत के इस्तीफे के बाद चंपई सोरेन को आईएनडीआईए का नेता चुना गया और उन्होंने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी।

हाईकोर्ट से जमानत मिलने के बाद एक्शन में हेमंत

हेमंत सोरेन को पांच महीनों के बाद हाईकोर्ट से जमानत मिल गई। हेमंत के जेल से बाहर आने के बाद से उनके दोबारा मुख्यमंत्री बनने की अटकलें जोरों पर थी।
झारखंड विधानसभा के लिए 2024 में ही चुनाव होने हैं। ऐसे में हेमंत सोरेन सत्ता अपने हाथों में चाहते थे, ताकि सभी चीजों को अपने तरीके से हैंडल कर सकें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here