सोसल मीडिया पर CM के खिलाफ अभद्र टिप्पणी,पुलिस ने आरोपी को भेजा जेल

0
22

धनबाद।राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के खिलाफ सोशल मीडिया में अभद्र टिपण्णी किए जाने के आरोप में कुमार अभिषेक उर्फ नन्हें सिंह को आज पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
 
 
सोशल मीडिया के माध्यम से नन्हें सिंह ने सूबे के मुख्यमंत्री हेमंत सिंह के खिलाफ टिपण्णी की थी झामुमो के एक नेता ने इसकी शिकायत थाना में दर्ज कराया था। जानकार कहते हैं कि स्व मनिंद्र नाथ मंडल के खिलाफ भी सोशल मीडिया में अभद्र टिपण्णी किए जाने की शिकायत पुलिस को मिली थी। सरायढेला पुलिस ने भी एक मामला दर्ज किया था।
 
 
धनबाद पुलिस ने कुमार अभिषेक उर्फ नन्हें सिंह को गिरफ्तार कर सदर अस्पताल में मेडिकल जांच कराने के पश्चात जेल भेज दिया। नन्हें सिंह कांग्रेस पार्टी से भी जुड़े हुए है, ऐसा बताया जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here