रेड क्रॉस सोसाइटी के अध्यक्ष बने कौशलेंद्र कुमार सिंह और उपाध्यक्ष धनेश्वर महतो

0
36

भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी धनबाद का पुनर्गठन, वार्षिक आमसभा का आयोजन

पूर्व कार्यकारिणी समिति को भंग करते हुए नई कार्यकारिणी समिति के लिए किया गया चुनाव

भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी, धनबाद शाखा का 10 सदस्यीय समिति का निर्वाचन संपन्न

धनबाद। शुक्रवार को उपायुक्त सह अध्यक्ष भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटी, धनबाद, माधवी मिश्रा की अध्यक्षता में भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी, धनबाद जिला शाखा के पुनर्गठन हेतु न्यू टाउन हॉल में वार्षिक आमसभा का आयोजन किया गया। उपायुक्त माधवी मिश्रा ने कहा कि भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटी विश्व स्तरीय समिति है। इसकी अस्मिता को बरकरार रखना हमारी जिम्मेदारी है। इसलिए आवश्यक है कि समिति के लक्ष्य एवं उद्देश्य के अनुरूप सभी सदस्य कार्य करें। कार्यकारिणी समिति के पुनर्गठन नहीं होने के कारण काफी समय से इस समिति द्वारा वेलफेयर गतिविधियां नहीं हो पा रही थी। उन्होंने कहा कि इस कार्यकारिणी समिति को भंग करते हुए नई समिति की गठन हेतु शुक्रवार को चुनाव कराया जा रहा है। भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटी, धनबाद जिला शाखा के चुनाव में कुल 141 मतदाताओं ने अपने-अपने मतों का प्रयोग किया। चुनाव प्रक्रिया संपन्न होने पर वोटों की गिनती की गई। वोटों की गिनती में 10 सदस्य कार्यकारी समिति का चयन किया गया। इसके पश्चात 10 सदस्य कार्यकारिणी समिति द्वारा चेयरमैन एवं वाइस चेयरमैन का भी चुनाव किया गया। चेयरमैन के लिए कौशलेंद्र कुमार सिंह एवं वाइस चेयरमैन के लिए धनेश्वर महतो को चुना गया। इस दौरान सभी निर्वाचित सदस्यों का शपथ ग्रहण करवाया गया।
मौके पर निर्वाची पदाधिकारी के रूप में डीसीएलआर संतोष गुप्ता,आब्जर्वर के रूप में डीएलएओ राम नारायण खलखो, उपाध्यक्ष सह अनुमंडल पदाधिकारी उदय रजक सहायक निर्वाचित पदाधिकारी सह अंचलाधिकारी धनबाद शशि कांत सिंकर, सचिव सह कार्यपालक दंडाधिकारी रविंद्र ठाकुर, कार्यपालक दंडाधिकारी नारायण राम एवं आईटी मैनेजर रुपेश मिश्रा समेत कई अन्य मौजूद रहे।

रिपोर्ट – राजा गुप्ता

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here