पति की डंडे से मार कर दी हत्या, लोगों की डर से कुंए में कूदी पत्नी, पुलिस ने निकाला बाहर

0
24

धनबाद।जिले में एक घर में खून से लथपथ एक युवक का शव पाया गया है। शव को देखकर ऐसा प्रतीत होता है,जैसे धारदार हथियार से मारकर उसकी हत्या कर दी गई है। घटना के बाद से युवक की पत्नी मौके से फरार बताई जा रही थी। लेकिन वह बरामद कर ली गई है।जबकि उनके बच्चे का कहना है कि उनके माता-पिता के बीच रात में लड़ाई झगड़ा हुआ था।पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच पड़ताल कर रही है। पुलिस उसकी पत्नी से भी पूछताछ कर रही है।

सदर थाना क्षेत्र के दामोदरपुर डुमरी कुली में के रहने वाले अजीत हांसदा का शव खून से लथपथ उसके घर में पाया गया है। सुबह होने के बाद उसके परिजनों को घटना की जानकारी हुई।घटना के बाद से पत्नी सरस्वती हांसदा फरार बताई जा रही थी।लोगों ने आशंका जताई है कि रात में पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ। इसके बाद पत्नी ने धारदार हथियार से मार कर उसकी हत्या कर दी है। पति को हत्या के बाद उसका कही पता नही चल रहा था।जिसके बाद लोगों को आशंका हुई कि पति की हत्या कर वह फरार हो गई है। लेकिन गांव के ही कुंए में कुछ महिलाएं पानी भरने गई थी।जिसके बाद उसे कुएं में देखा। कुंआ में पानी की मात्रा कम है।उसे कुंआ से जिंदा निकाल लिया गया है। पुलिस पत्नी से पूछताछ कर रही है।

अजीत हंसदा के बेटे का कहना है कि रात में वह सो रहा था।उनके माता-पिता के साथ लड़ाई झगड़ा हो रहा था।इस दौरान उसकी नींद टूट गई। इसके बाद उसकी मां ने डांटते हुए सोने के लिए कहा।उसके बाद हम सो गए।सुबह होने के बाद अपने पिता को खून से लथपथ पाया।वही घर में काफी खोजबीन की लेकिन मां नहीं मिली।

मुखिया प्रतिनिधि सुनीजन हांसदा का कहना है कि सुबह घटना की जानकारी हुई। मौके पर पहुंचने के बाद देखा अजीत हांसदा का शव खून से लथपथ पड़ा हुआ है। पत्नी भी घर से फरार थी। आशंका जताई जा रही है की पत्नी और पति के बीच रात में लड़ाई झगड़ा हुआ था। जिसके बाद पत्नी ने धारदार हथियार से पति की हत्या कर दी है। उन्होंने बताया कि अजीत हांसदा दिहाड़ी मजदूरी का काम करता था।उसके दो छोटे-छोटे बच्चे हैं। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच पड़ताल कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here